Olympic Live TV Sponsors by LNIPE

olympictv_small.jpg
     
 

स्थानीय लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा संस्थान Rio olympic 2016 जो कि दिनांक 05.08.2016 से 21.08.2016 तक चलेगा इसको खेलोत्सव के तौर ग्वालियर मे मनाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्देशानुसार खेल मंत्रालय ने दिल्ली के इंड़िया गेट पर ओलम्पिक खेलों का सजीव प्रसारण दिखाने का निर्णय किया है। जिसको आर्दश मानते हुए संस्थान कुलपति महोदय प्रो. दिलीप कुमार डुरैहा जी ने भी शहर के दो स्थानो पर पूर्ण ओलम्पिक खेलों का सजीव प्रसारण दिखाने का निर्णय लिया है। जिसको खेल मंत्रालय से प्रायोजित है। इसके लिए चयनित स्थानो (1. सी.ब्लाक, थाठेपुर व 2. लक्ष्मीबाई समाधि स्थल, पड़ाव) पर बड़े स्क्रीन वाले एल.इ.डी टी.वी लगाए जाएगे। 

इस आयोजन का उददेश्य खेलों के प्रति लोगों मे जागरूकता को बढ़ाना है। साथ ही नवोदित खिलाड़ियों का ओलम्पिक जैसे बडे खेलों के लिए प्रोत्साहित करना भी है जिससे कि भविष्य के लिए खिलाड़ी खुद को तैयार कर सकें।  शहर के लोग भी इसे अपना समर्थन दे रहे हैं। इस कार्यक्रम को क्रियान्वित करने में एल.एन.आई.पी.ई. प्रशासन के साथ ही कलेक्टर श्री संजय गोयल जी, महापौर विवेक नारायण सेजवलकर जी ग्वालियर के प्रशासनिक अधिकारी, मध्य प्रदेश इलेक्टिक बोर्ड भी अपना पुर्ण सहयोग दे रहे है। इस कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान के सभी शिक्षक, छात्र व स्टाफ भी अपना योगदान दे रहे है।